आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 | Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023

0

Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( Cgvyapam ) ने, Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023, मतलब Cg Anganwadi Female Supervisor के 440 पदों पर, भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है, आप इस वेकैंसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई, 5 जुलाई से लेकर  30 जुलाई 2023, रात्रि  11 बजकर 59 मिनट तक कर सकते हैं, और इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभवित तिथि 13 अगस्त 2023 हो सकता है, अब दोस्तों यदि आपको, इस Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 के बेसिक डिटेल्स की पूरी जानकारी है, तब आप यह ब्लॉग पोस्ट पूरा देखे या फिर यहीं स्किप कर सकते है, क्योंकि  इस ब्लॉग पोस्ट में  में, इस Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 के बेसिक डिटेल्स के बारे में जानकारी मिलेगा,


 

आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक क्या होता है, इसका कार्य क्या है


दोस्तों महिला आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक मतलब आंगनवाड़ी सुपरवाइजर छत्तीसगढ़ महिला एवम बाल विकास विभाग के अंतर्गत, एक तृतीय श्रेणी का पद है, एक आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को, जिला महिला एवम बाल विकास विभाग के अंतर्गत, बटे हुए उप परियोजना क्षेत्र में कार्य करनी होती है, इस उप परियोजना क्षेत्र को, सेक्टर एरिया भी कहा जाता है, और एक सेक्टर एरिया में 50-55 के करीब आंगनवाड़ी केंद्र शामिल होता है, दोस्तों एक आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक को समस्त आंगनवाड़ी से प्राप्त जानकारी, डेटा को परियोजना अधिकारी तक पहुचाना और सरकार द्वारा महिला एवम बाल विकास के अंतर्गत जारी की गई नया नियम निर्देशो की जानकारी, आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं को देंने आदि का कार्य एक आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की कार्य होती है, इस पद पर प्रमोशन के बाद एक आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी बनता है, और एक परियोजना क्षेत्र में 4 से 5 सेक्टर एरिया आते है।


Cgvyapam Anganwadi Vacancy 2023


अब दोस्तों Cgvyapam ने इस पद पर भर्ती निकाली है, जो दो पार्ट्स में डिवाइड है, पहला खुली भर्ती और दूसरा, परिसीमित भर्ती, और दोनों ही पार्ट्स में 220-220 पद स्वीकृत है, जिसपर भर्ती होगी, दोस्तों खुली भर्ती में सभी फ्रेसर कंडिडेट्स अप्लाई कर पायेंगे, वही परिसीमित भर्ती केवल इस विभाग में, पिछले 5 साल से जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत है उनके लिए है, दोस्तों नीचे बोर्ड तालिका में दोनों पार्ट्स में आप, जाति वर्ग के आधार पर पदों के विवरण देखेंगे, 


परिसीमित भर्ती

क्र.

जाति वर्ग

रिक्त पद

01.

General

92

02.

OBC

31

03.

SC

27

04.

ST

70

कुल 

220


खुली भर्ती

क्र.

जाति वर्ग

रिक्त पद

01.

General

92

02.

OBC

31

03.

SC

26

04.

ST

71

कुल 

220



Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 Eligibility Criteria


शैक्षणिक योग्यता:  इस Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, किसी भी सब्जेक्ट पर बारवीं पास मांगी गई है, 


आयु सीमा: परिसीमित भर्ती के लिए, न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तक कि है, वहीं खुली भर्ती में ऐज लिमिट, न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है, इस भर्ती में कंडिडेट्स की विशेष परिस्थितियों होने पर एस सी और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग वालों को, अधिकतम छूट 40 वर्ष, वहीं एस टी वर्ग के कंडिडेट्स 45 वर्ष तक कि अधिकतम छूट मिलेगी, 


सेलेक्शन प्रोसेस: दोस्तों इस वेकैंसी के लिए सेलेक्शन प्रोसेस में, व्यापम द्वारा वस्तुनिष्ठ टाइप के लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, इस में परीक्षा में 100 अंको के 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर देना पर 1 अंक दिये जायेंगे, साथ ही वन बाई फोर के हिसाब से माइनस मार्किंग भी होंगे, और ये परीक्षा किसी पर्टिकुलर डेट पर, केवल 2 घंटे के लिए आयोजित होगी, 


Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 Syllabus


दोस्तों इस Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 Syllabus की बात करें तो, 


भाग 1 में महिला एवम बाल विकास विभाग से संबंधित, योजनाएं एवम कार्यक्रम से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे.

भाग 2 में रिसिनिंग और जनरल नॉलेज से 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे.

भाग 3 में जनरल हिंदी लेंगेव और छत्तीसगढ़ जनरल नॉलेज से 15 अंको का प्रश्न होगा.

भाग 4 में जनरल इंग्लिश से 10 अंको का प्रश्न होगा.

भाग 5 में जनरल मैथ्स से 15 अंको का प्रश्न पुछे जाएंगे.


इस तरह टोटल 100 अंक का प्रश्न रहेगा.


Anganwadi Supervisor Exam Date Release


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( Cgvyapam ) 26 जुलाई 2023 होने वाली इस Cgvyapam Anganwadi Supervisor Bharti 2023 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है, अब यह Anganwadi Supervisor Exam 13 अगस्त 2023 दिन सोमवार को दो पोली में आयोजित की जाएगी, जिसमे आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक खुली भर्ती के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होगा वही आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक परिसीमित भर्ती के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे लेकर 4.15 तक आयोजित की जाएगी । 


Anganwadi Supervisor


सिलेबस और ऑफिसियल नोटिफिकेशन डाऊनलोड करें Click Hare   Apply Online


Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 Selection Process


अब इस पद चयन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है, लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर वर्गवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, खुली भर्ती और परिसीमित भर्ती, दोनों के लिए मेरिट लिस्ट पृथक पृथक मेरिट लिस्ट जारी होगा, इस मेरिट बेस पर ही जॉइनिंग दी जाएगी, 


तो दोस्तों अगर आप इस भर्ती के लिए इंटरेस्टेड है, 30 जुलाई से पहले अप्लाई जरूर करें, अप्लाई करने के लिए आप, छत्तीसगढ़ व्यापम के ऑफिसियल वेबसाइट पर, कंडिडेट रजिस्ट्रेशन करके अप्लाई कर सकते है, तो दोस्तों इस Chhattisgarh Anganwadi Vacancy 2023 के लिए और अधिक जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन पर मिलेगा, और इस वेकैंसी को लेकर, आपके पास कोई सवाल या फिर सुझाव है, तो हमसे कॉमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करे। 


महत्वपूर्ण पुस्तकें इस परीक्षा के लिए PDF


बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006

टोनही प्रताड़न अधिनियम 2005

दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961

बालक श्रम अधिनियम 1986

दहेज प्रतिषेध अधिनियम 2004



Important Links


विभागीय विज्ञापन

बस्तर

महासमुंद

जांजगीर चापा

नारायणपुर

बीजापुर

फेसबुक पेज

यूट्यूब चैनल 1

यूट्यूब चैनल 2

मुख्य वेबसाइट

गूगल न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top